छात्राओ को गार्गी पुरस्कार देकर किया सम्मानित


रायसिंहनगर ।तहसील स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हाई स्कूल में संपन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10 की 191 कक्षा 12 की 176 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तौर पर विधायक सोना देवी बावरी शामिल हुई विधायक ने कहा कि बेटियों के शिक्षित होने से ही समाज आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम वार्ड नंबर 23 की पार्षद दीपिका सारस्वत,  नगर पालिका अध्यक्ष विमला देवी सहित सरकारी स्कूल अध्यापक अध्यापिका गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्राओं के अभिभावक  रहे।

Post A Comment: