अहियापुर से 73 कार्टन शराब बरामद, कारोबारी फरार

मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट

अहियापुर के मरहल्ला गांव में मंगलवार की रात छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने 73 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. शराब को बोरा में रखकर नरेश राय के अर्द्धनिर्मित मकान में छुपाकर रखा गया था. वह अंधेरे की फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. टीम शराब को जब्त कर छाता चौक स्थित उत्पाद थाने ले आयी.उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि मंगलवार की देर शाम सूचना मिली की महरहल्ला गांव में एक निर्माणाधीन मकान में शराब की खेप छुपाकर रखी गयी है. इंस्पेक्टर मो. सत्तार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. इस दौरान 70 कार्टन शराब बरामद की गयी. माफिया नरेश राय की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है.

Post A Comment: