बालिका गृहकांड में सीबीआई करा रही शमशान घाट की खुदाई

मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट

मुज़फ़्फ़रपुर जिले में बालिका गृह कांड दिन प्रतिदिन एक नया मोड़ लेकर आती है मुजफ्फरपुर बलिकागृह कांड में सीबीआई की टीम ने बुधवार को सिकंदरपुर स्थित शमशान घाट में मजिस्ट्रेट की निगरानी में गायब बच्चियों के शव की बरामगी को लेकर खुदाई प्रक्रिया की जा रही है। दोपहर करीब 12 बजे से खुदाई शुरू की गई। प्रारंभिक खुदाई में कुछ शव के अवशेष मिले हैं। यह किसका है। इसका डीएनए जांच के बाद खुलासा होगा। इस दौरान सीबीआई के अधिकारियों के अलावा चालक विजय भी मौजूद हैं। मालूम हो कि बलिकागृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर के चालक विजय कुमार के निशानदेही पर खुदाई की जा रही है। विजय को सीबीआई रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही। न्यूज़ कलेक्टर होने तक कोई अहम प्रमाण नही मिल पाई थी अवशेष के अलावे

Post A Comment: