निगरानी विभाग की टीम ने एक लाख रुपये घूस लेते हुए सेल टैक्स कमिश्नर को गिरफ्तार किया
चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय
बिहार :
विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को खगरिया के सेल्स टैक्स विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर शशिकांत चतुर्वेदी को एक लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.निगरानी विभाग की टीम ने शशिकांत चतुर्वेदी को चित्रगुप्त नगर स्थित उनके सरकारी आवास से एक लाख रुपये घूस लेते हुए दबोचा और पटना लेकर चली गई. बताया जा रहा है कि सैनिक ऑटो एजेंसी के मालिक राहुल कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत की थी कि सेल टैक्स कमिश्नर 15 लाख रुपये टैक्स को 12 लाख रुपये में सेटेलमेंट करने के नाम पर दो लाख रुपये की घूस मांग रहे हैं. शिकायत के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई की.


Post A Comment: