अवैध रेल टिकट के कारोबार का खुलासा,संचालक गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट मुजफ्फरपुर 
मुजफ्फरपुर-रेलवे का ई टिकट बनाने के मामले में आरपीएफ ने शनिवार को ट्रेवेल एजेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ट्रेवेल एजेंट गौतम कुमार  कन्नौजिया  नगर थाना के सिकंदरपुर का रहने वाला है। अखाड़ाघाट के गोलाबांध रोड में वह ‘टूर एंड ट्रेवेल जंक्शन के नाम से एजेंसी चलाता है।साइबर कैफे की आड़ में चल रहे अवैध टिकट कारोबार का शनिवार को आरपीएफ सीआईबी व दिल्ली से आयी विशेष निगरानी टीम ने भंडाफोड़ किया।. संचालक के पास से 75 अवैध आईडी मिले. साथ ही लैपटाॅप से 40 तत्काल टिकट बुक करने के लिये साइट पर लोड किया था.प्रारंभिक जांच में एजेंट द्वारा एडवांस ई टिकट के साथ बड़े पैमाने पर ई तत्काल टिकट फर्जी आईडी से बुक कराये जाने का मामला सामने आया। इसके लिए एजेंट अपना मोबाइल का उपयोग करता था। एक ही मोबाइल नंबर से बड़े पैमाने पर टिकट बुकिंग कराये जाने की सूचना के बाद आईआरसीटीसी मई माह से ही एजेंट पर नजर रख रही थी।मई से अबतक एजेंट ने 21 लाख 58 हजार 560 रुपये की टिकट बुक कराया है। यात्रियों को हमेशा कंफर्म टिकट देता था। त्योहार व लगन के समय वह यात्रियों से मनमाना रकम वसूल करता था। रेलवे के काउंटर पर यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिलने पर यात्री एजेंट के पास पहुंचे थे। 
image.png

Post A Comment: