बिहार में नहीं बिकेगी आंध्र प्रदेश की मछली, सरकार ने लिया बिक्री रोकने का निर्णय  

पि-न्यूज़ डेस्क - 
पटना।सोमवार आज से बिहार में आंध्र प्रदेश की मछली की बिक्री संबंधित राज्य सरकार के फैसले पर मुहर लग जाएगी। बिहार में प्रत्येक साल आंध्र प्रदेश से 50 से 60 हजार टन मछली आती है। वहां से मछलियों के परिवहन में चार-पांच दिन या हफ्ते भर का समय भी लग जाता है। इससे मछली सड़ने लगती है।
व्यापारी मछली को खराब होने से बचाने के लिए फार्मेलीन का उपयोग करते हैं। फार्मेलीन के इस्तेमाल से कैंसर की आशंका रहती है।
शिकायत मिलने पर राज्य सरकार ने इन मछलियों को जांच के लिए कोलकाता और कोचीन की लैब में भेजा। जांच रिपोर्ट में फार्मेलीन मिलने की शिकायत सही पाई गई।
बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मछली में फार्मेलीन का इस्तेमाल गलत है। 

Post A Comment: