समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड के अंतर्गत माहे पंचायत में 2अक्टूबर को ग़ांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ग्राम सभा उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोडीहा में मुखिया शुशीला देवी की अध्यक्षता में की गई।जिसमे मुखिया शुशीला देवी द्वारा माहे पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने की घोषणा की गई मौके पर उपस्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोरम कुमारी ने ग्राम पंचायत मुखिया शुशीला देवी को प्रस्सति पत्र दिये।ग्राम सभा मे पूर्व पंचायत समिति सदस्य पपु सिंह ने प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता बरतने की शिकायत किये वही वर्तमान पंचायत समिति सदस्य गोपाल जी झा ने वृद्धा वस्था पेंसन से वंचित लोगो को पेंसन भुगतान नही होने पर नाराजगी व्यक्त किया।सरपंच पति अरुण सिंह ने भी ग्राम सभा मे अपनी इजहार व्यक्त किया कि माहे ग्राम विकास से वंचित क्यों रहता है।उक्त सभी शिकायतों पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बताई की जांचोपरांत दोषी और लापरवाही बरतने वालो के विरुद्ध करवाई की जायेगी।ग्राम सभा मे उपस्थित लोगों में बैजनाथ यादव,सरपंच गौरी देवी,प्रभुलचंद झा, भगवान झा समेत कई लोग थे।सभा मे आवास सहायक, किसान सलाहकार को अनुपस्थित रहने पर उपस्थित लोगों ने नाराजगी व्यक्त किया





Post A Comment: