बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन*

सुल्तानपुर।किसानों को तबाही,नौजवानों को बेरोजगारी,और समाज को झूठ के अलावा मोदी और योगी की सरकार ने कुछ नही दिया।उक्त बातें बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में इसौली बिधायक अबरार अहमद ने कही।उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिता कर संसद में भेजने का आह्वान किया।सम्मेलन इसौली विधानसभा क्षेत्र के कुड़वार ब्लाक के पास बाग में आयोजित किया गया।सम्मेलन को पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ नफीस खान,पासी समाज के जिलाध्यक्ष श्रीपाल पासी,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफ़ेसर राम सहाय यादव,विधानसभा अध्यक्ष स्वामी नाथ यादव,परमात्मा प्रसाद यादव,शिक्षक नेता राकेश सिंह,मोहम्मद अहमद,अफजल अंसारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुड़वार प्रमुख फिरोज खान व संचालन डी के यादव ने किया।इस मौके पर परवेज खान,इनामुर्रह्मान,विधानसभा अध्यक्ष स्वामी नाथ ,अशोक सिंह विशेन,डॉ जहीर,वसीक खान,विधायक प्रतिनिधिबबलू,सज्जाद अहमद,बीडीसी मोहम्मद कासिम,वसीम अहमद,जुनैद बीडीसी, अख्तर रजा,डाक्टर जाहिर,तौक़ीर अहमद,हाजी रहमुददीन, करिया यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post A Comment: