मानवाधिकार के बैनर तले भोजन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न*

सुलतानपुर। मंगलवार को जिलाअस्पताल में  मानवाधिकार फोरम  के पदाधिकारियों ने भोजन वितरण कराया और  प्रदेश अध्यक्ष अलीमुद्दीन ने कहा कि हमारे प्रदेश व देश में गरीबों की भीख मांगने की प्रथा खत्म होनी चाहिए और उन्होंने सरकार से अनुरोध किया  कि गरीबों के लिए भोजन की योजना चलाना चाहिए ताकि देश में कोई भी गरीब भूखे पेट न सोये। इसी कड़ी में डॉ0 अवनीश मिश्रा,डॉ0 सरदार मकसूद ने एक स्वर में हो कर कहाकि जहां तक हो सकेगा हम गरीबों व असहायों की मदत करते रहेगें। इस मौके पर सुनीता विश्वकर्मा,अमर बहादुर सिंह,सफात अहमद उर्फ लल्लन,इलियास अहमद।,राशिद अली सौरव कसौधन,पवन अग्रहरि,मो0 सुहैल,सुशील कनौजिया,मकबूल अहमद,इदरीश,हमीद उल्ला,पप्पू,भारत कुमार ,फहमी,ज्ञानचंद गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

Post A Comment: