इंडियन रेड क्रॉस सुल्तानपुर की टीम ने किया राहत और बचाव कार्य
इंडियन रेडक्रास सुल्तानपुर की संयुक्त टीम ने रायबरेली के हरचंदपुर में न्यू फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त हो गयी जिसके इंजन समेत 9 डिब्बे पटरी से उतर गए जिसकी सूचना मुख्य कार्यालय लखनऊ से जॉइन्ट सेक्रेटरी द्वारा दी गयी सूचना मिलते ही इंडियन रेडक्रास सोसाइटी शाखा सुल्तानपुर की टीम सचिव जय प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में घटनास्थल पर तुरंत रवाना हुई टीम में मुख्य रूप से डॉ प्रदीप मिश्रा, डॉ आर डी बरनवाल,डॉ इरशाद अहमद,ओम प्रकाश शुक्ला,अजय कुमार पाण्डेय, सुभाष कुमार,अनूप कुमार, साधना तिवारी आदि रेडक्रास सदस्य घटना स्थल पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्यों में सहयोग किया।


Post A Comment: