ई रिक्शा चालकों का धरना
समस्तीपुर जिला के रोसड़ा अनुमंडल पार्क स्थित ई रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार झा की अध्यक्षता में धरना की गई । धरना में रोसड़ा अनुमंडल के सैकड़ों चालकों ने काम बाधित कर सैकड़ों ई रिक्शा चालकों ने धरना में शामिल हुआ । धरने पर बैठे ई रिक्शा के चालकों का आरोप था ।कि 20 रुपये के वेरियल पर 35 रूपया का जबरन वसूली की जाती है l ई रिक्शा चालकों द्वारा अवैध रूप से बेरियल देने से मना करने पर चालकों पर गाली गलौज व ई रिक्शा को जप्त कर लिया जाता है । वहीं रोसड़ा स्टेशन पर भी सवारी बैठाने पर 10 रूपया ली जाती है । इसी से आक्रोशित होकर सैकड़ों रिक्शा चालको ने रोसड़ा पार्क स्थित धरने पर बैठ कर विरोध किया । उनके द्वारा इससे पूर्व नगर पंचायत एसडीओ, डीएसपी, डीएम, व परिवहन पदाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया है l इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाई गई है । मौके पर धरना पर बैठे मोहम्मद कलाम, प्रमोद कुमार सहनी, पप्पू सिंह, घनश्याम सहनी फंटूश पासवान अंकित कुमार राय, राजा सहनी विक्की महतो, रामबाबू पासवान सहित सैकड़ो चालक मौजूद थे ।


Post A Comment: