भोजपुर में हथियारों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार एसपी अवकाश कुमार ने जाते जाते हथियारों के सौदागरों को किया बेनकाब

भोजपुर एसपी अवकाश कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि आरा जिले के नवादा थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों का कारोबार किया जा रहा है. रविवार को रमना मैदान में हथियार की एक बहुत बड़ी डील होने वाली है.भोजपुर पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल, भोजपुर पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. कहा जा रहा है कि इन तस्करों के सम्बंध दूसरे राज्य के अपराधियों से भी हैं.भोजपुर एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि आरा जिले के नवादा थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों का कारोबार किया जा रहा है. रविवार को रमना मैदान में हथियार की एक बहुत बड़ी डील होने वाली है. इसके बाद त्वरित अभियान एसपी नितिन कुमार और डीएसपी पंकज कुमार के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की गई.जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखते ही अपराधी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए पांच अपराधियों में से दो आपस में भाई लगते हैं. दोनों भाई अभिजीत और आकाश ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में हथियारों की तस्करी की बात स्वीकार कर ली है.दोनों ने पुलिस को बताया कि वो लोग दीपक के सहयोग से शहर में हथियार मंगाते थे और विकास के सहयोग से अपराधियों को बेचते थे. आगे पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके घर पर भी हथियार रखे हुए हैं. जब पुलिस ने घर पर दबिश दी तो मौके से 30.06 बोर का एक रायफल, 9 एमएम के दो पिस्टल, 7.65 एमएम के दो पिस्टल, एक देशी कट्टा और दस पिस्टल के मैगजीन सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए.
भोजपुर से समीर सिंह पिन्यूज

Post A Comment: