उच्चके चढ़ा ग्रामीण के हत्थे ।कालिख-चुना व जुता पहनाकर गाँव में घुमाया



राजकिशोर पासवान की रिपोर्ट :

हसनपुर। थाना क्षेत्र के कोकनी मुख्य पथ पर कोकनी गांव स्थित पुल पर रविवार की देर रात करीब 10 से 11 बदमाशों ने हथियार के बल पर एक कपड़ा व्यवसायी से राहजनी की। विरोध करने पर मारपीट व बीच-बचाव करने पहुंची महिला व उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी किया। यहां तक की अंगवस्त्र भी फाड़ दिए। उचक्कों का मन इससे भी नहीं भड़ा, तो महिला के पुत्र को पिस्टल के बट से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। हालांकि गांव वालों के जूटते ही सभी उचक्के भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हसनपुर थाना की पुलिस को दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष महादेव कामत पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटना स्थल से  बदमाशों के दो बाइक व एक शराब की बोतल बरामद किया। और घटना में शामिल  बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी। इसी बीच सोमवार की सुबह कोकनी गांव के लोगों की नजर घटना में शामिल एक उचक्के हसनपुर गांव निवासी दीना पाठक के पुत्र सोनू पाठक पर पड़ी। बदमाशों को देखते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त उचक्के को पकड़ कर चेहरे पर कालिख-चूना पोतकर व जूते की माला पहनाकर घूमाते हुए घटना स्थल से होते हुए थाना तक पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बदमाशों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराकर हिरासत में ले लिया। 

Post A Comment: