दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई
चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय
बिहार।समस्तीपुर जिले के अंतर्गत सिंघीया थाना परिसर में थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।बैठक में उपस्थित लोगो को थाना अध्यक्ष ने बताया कि ऊंचाधिकारी के निर्देशानुसार पूजा पंडाल में विधिवत बिजली विभाग से बिजली का मीटर लगवाने के साथ साथ पूजा पंडाल में सी सी कैमरा भी लगवा ले ताकि मेला में उपद्रवियों पर कड़ी से कड़ी निगरानी रहेगी ,यदि कोई किसी प्रकार की घटना करती है तो चिन्हित करने में आसानी होगी।वही अवैध शराब बिक्रेता के बारे में बोले कि उनलोगों पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए है पकड़े जाने पर खैर नही रहेगी।जगह जगह गुप्त खुपिया को लगा दिया गया है ताकि पुलिस के नजर से बच नही सके।10अक्टुबर को जहांगीरपुर में एवम लगमा में मेला कमिटी एवं आम ग्रामीण लोगो के साथ थाना अध्यक्ष बैठक कर शांति ढंग से पूजा करने एवं अन्य कई दिशा निर्देश देंगे।बैठक में नवीन झा पूर्व मुखिया,भूषण सिंह सरपंच,राजेश रौशन विधायक प्रतिनिधि पूर्व मुखिया अरविंद सिंह, मनोज सिंह शिक्षक डॉ ज्योतिष प्रसाद सिंह शिक्षक ,ब्रजेश कुमार, सुनील मांझी समिति,पूर्व मुखिया निरंजन सिंह ,अरुण शेखर कुंवर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष ,राम स्वार्थ साहू विधायक प्रतिनिधि सिंघीया फुलेश्वर पासवान सेवा निवृत्त शिक्षक समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे



Post A Comment: