जिला-समस्तीपुर
रोसड़ा अनुमंडल - संवाददाता
राज किशोर पासवान
रोसड़ा : दुर्गापूजा में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु मंगलवार को रोसड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई जिसमें पूजा समिति के सदस्य व शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गयी। पदाधिकारियों ने कहा कि इस मौके पर शांति भंग करने वाले, शरारती तत्वों व मनचलों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। गड़बड़ी करने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। साथ ही बिना लाइसेंस के दुर्गापूजा में जुलूस न निकालने की चेतावनी दी। बैठक में कहा गया कि जो पूजा समिति लाइसेंस नहीं लिए हैं वे थाना में आकर लाइसेंस प्राप्त कर लें।
रोसड़ा थाना परिसर में एसडीओ अजीत कुमार सुमन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए समाज को आगे आने का आह्वान किया। थानाध्यक्ष- एच एन सिंह ने कहा कि शराबियों एवं मवालियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने बगैर लाइसेंस वालों द्वारा पूजा पंडाल से जुलूस निकालने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बीडीओ बीडीओ महताब अंसारी ने पूजा के नाम पर अवैध चंदा वसूली करने वालों पर भी कार्रवाई की बात कही। सीओ-शशिभुषण प्रसाद सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज कि व्यवस्था पुजा पंडालो में कर दि गई ।उच्चकों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी मौके पर शहर व अलग-अलग गाँवों से थाना परिसर में गया समिति कि सैकड़ो लोग मौजूद थे ।



Post A Comment: