विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों। गुजरात में उत्तर भारतीयों पर ढ़ाए जा रहे कहर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने पोस्टर जारी कर यह संदेश दिया कि सभी भारतीय हैं चाहे वह उत्तर प्रदेश के हो या बिहार महाराष्ट्र के सबसे पहले हम सभी भारतीय हैं, इनसे नफरत करना छोड़ कर इन्हें प्यार से गले लगाए।जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनवर हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौराहे पर पोस्टर लगाकर गुजरातियों को यह संदेश दिया कि वह उत्तर भारतीयों से नफरत करना छोड़े क्योंकि उत्तर प्रदेश की जनता ने एक गुजराती को देश का प्रधानमंत्री बनाया है और उत्तर प्रदेश से ही सांसदों ।गुजरात के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली के तख्त पर बैठाने का काम किया भी इसी प्रदेश के लोगों ने किया है।अनवर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ नफरत फैलाने का काम करती है गुजरात में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है उसके बावजूद सरकार की चुप्पी लोगो मे संदेह पैदा कर रहा है।


Post A Comment: