राजकिशोर पासवान की रिपोर्ट
पंचायत ने कराई प्रेमी युगल की मंदिर में शादी
समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर प्रखंड के घिवाही पंचायत में सामाजिक पहल पर दोनों पक्षों को दरभंगा जिला के बिरौल गांव के महादेव मंदिर में अचानक सोमवार की रात्रि में पंचायत ने प्रेमी जोड़ों को शादी कराई । बताया जाता है।कि मजरहिया निवासी सत्तो पासवान का पुत्र सेठ पासवान तथा रामेश्वरनगर निवासी लखिन्द्र पासवान की पुत्री रूबी कुमारी 2 वर्ष से एक दूसरे को प्रेम करते थे । एक ही पंचायत के अलग -अलग गांव से रहने की वजह से पंचायत के कई गांव के लोग इनके प्रेम संबंध के बारे में जानते थे । इसी बीच प्रेमिका के पिता ने प्रेमी जोड़ों से हार मान कर स्थानीय सरपंच श्रीकांत महतो अपनी आपबीती सुनाई सरपंच श्रीकांत महतो द्वारा पंचायत के गणमान्य लोगों को बुलाकर दोनों पक्षों को समझा बुझा कर प्रेमी प्रेमिका की शादी करा दी ।मौके पर बिहारी पासवान, होरिल पासवान, विनोद कुमार, रामेश्वर दास, गांगो मंडल, कौशल कुमार, रामप्रवेश कुमार राम शंकर प्रसाद सिंह, मणिकांत सिंह, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे ।


Post A Comment: