गांधी जयन्ती के अवसर पर जनपद में विभिन्न आयोजन
सुलतानपुर
, जिलाधिकारी विवेक ने बताया कि आगामी 02 अक्टूबर को गांधी जयन्ती के अवसर पर जनपद में विभिन्न आयोजन किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 02 अक्टूबर को गांधी जयन्ती के अवसर पर प्रातः 06.00 बजे मन्दिर , मस्जिद, गुरूद्वारा व गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना सभा एवं प्रातः 07.00 बजे विद्यालयों में प्रभात फेरी तथा प्रातः 07.30 बजे महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्र्यापण होगा एवं सभी विकास खण्ड मुख्यालयों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से सम्बन्धी शिलापटों की सफाई व माल्र्यापण का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि प्रातः 08.00 बजे समस्त सरकारी भवनों/अन्य संस्थाओं पर ध्वजारोहण तत्पश्चात गंाधी जी के चित्र का अनावरण, माल्र्यापण, प्रार्थना सभा व रामधुन का आयोजन होगा। प्रातः 08.30 बजे पंत स्टेडियम में पांच किमी की पैदल चाल प्रतियोगिता, प्रातः 10.00 बजे सूर्या अकादमी पब्लिक स्कूल अमहट में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर तथा प्रातः10.00 से पूर्वान्ह 11.00 बजे तक प्रधानाचार्यों द्वारा चयनित स्थलों पर विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान/वृक्षारोपण, पूर्वान्ह 11.00 बजे नगर पालिका परिषद अन्तर्गत मलिन बस्ती घोसियाना व कांशीराम कालोनी तथा नगर पंचायत की एक -एक मलिन बस्तियों में सफाई, पूर्वान्ह 11.30 बजे कुष्ठ रोगियों का उपचार एवं फल वितरण, दोपहर 12.00 बजे गांधी जी के जीवन पर आधारित चित्रकला व निबन्ध प्रतियोगिता विकास भवन में आयोजित होगी। दोपहर 12.30 बजे जिला कारागार में महिला बंदी गृह एवं क्षय रोग चिकित्सालय में फल वितरण , अपरान्ह 02.00 बजे सामूहिक चरखा यज्ञ तथा सायं 04.00 बजे पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है, जो पूरी गम्भीर के साथ आयोजन को सफल बनायें।


Post A Comment: