जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जीएसटी कटौती के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न।
सुलतानपुर
जिलाधिकारी विवेक की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में वाणिज्य कर विभाग की ओर से बैठक आयोजित हुई, जिसमें सहायक आयुक्त प्रशासन वाणिज्य कर अखिलेश कुमार ने विभिन्न कार्यालयाध्क्षों/आहरण वितरण अधिकारियों को जीएसटी , टीडीएस कटौती के समस्त प्राविधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम ॅॅॅण्ळैज्ण्ळव्टण्प्छ की वेबसाइट पर टैक्स डिडक्टर के रूप में रजिस्ट्रेशन प्राप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि विवरण प्रत्येक माह की 10 तारीख से पहले जीएसटी पोर्टल पर फीड करना होगा। उन्होंने विलम्ब से विवरण देने पर ब्याज की देयता तथा समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीएसटी कटौती किसी भी प्रकार के कर यथा- शुल्क, सेस या जीएसटी के ऊपर नहीं लगेगा। यह कटौती केवल और केवल जीएस रहित मूल राशि पर लगेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम, अपर जिलाधिकारी वि.रा. अमरनाथ राय, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर अमित अग्रवाल, वाणिज्य कर अधिकारी अनुपम सिंह, फिरोज अली व विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्क्ष/आहरण वितरण आदि उपस्थित थे।


Post A Comment: