दिन में भी रात जैसी दिखाई देती है सड़क निर्माण विभाग के लापरवाही के कारण
चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय
समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड क्षेत्र में दिन में भी रात जैसी दिखाई देती है यह कोई काल्पनिक नही हकीकत में सच्ची ख़बर है यह मामला आपको सिंघीया रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग एसएच88 की है,सड़क निर्माण विभाग के लापरवाही के कारण दुधपुरा से सिंघीया तक सड़क निर्माण लंबित रहने एवं सड़क पर पानी पटवन नही करने से जब कोई वाहन का परिचालन होती है तो काफी धूलकण उड़ने लगता है जिससे सड़क पर चल रहे राहगीर व छोटे छोटे वाहन के चालक को दिखाई ही नही पड़ती है कि किधर से और दूसरी भारी वाहन अथवा हल्की वाहन भी आ रही है जा रही है।इस प्रकार से धूलकण उड़ने से जहाँ बड़ी दुर्घटना से इनकार नही की जा सकती है वही इस धूलकण के कारण कई लोग स्वसन रोग से ग्रसित हो रही है ।इस संदर्भ में सालेपुर ग्राम पंचायत के मुखिया ललित किशोर भारती समेत कई लोग नाराज़गी जाहिर किया है कि यदि सड़क निर्माण विभाग एवम संबंधित अधिकारी इस मामले में ध्यान नही देंगे तो सड़क जाम कर जन आंदोलन किया जायगा साथ ही 2019कि लोकसभा चुनाव में बिहार एवम केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा।


Post A Comment: