विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों।
शहर का सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका गोलघर शिमला और मसूरी जैसे शहरों में बने माल रोड की तरह विकसित किया जाएगा। करीब एक किलोमीटर सड़क को व्यावसायिक वाहन फ्री जोन बनाया जाएगा। इस रोड पर ठेला, रिक्शा टेम्पो और बस की इंट्री बंद हो जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। जीडीए ने जल्द काम शुरू कराने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। एक किलोमीटर तक व्यावसायिक वाहनों को नहीं मिलेगी इंट्री
हटाए जाएंगे अतिक्रमण, लगाए जाएंगे बेंच और फव्वारे।योजना के अनुसार गोलघर काली मंदिर से एक किलोमीटर आगे तक बड़े वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। इस रूट को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। लोग पैदल चलने को प्रेरित हों इसके लिए सड़क के दोनों तरफ बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। लोगों को आकर्षित करने के लिए फव्वारे भी लगाए जाएंगे। डीएम के. विजयेन्द्र पाण्डियन ने बताया कि काली मंदिर से टाउनहाल चौराहे की ओर एक किलोमीटर तक सड़क का सुंदरीकरण किया जाएगा। प्रयास होगा कि इसे नो वेंडिंग जोन बनाया जाए। इस रूट पर व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे। सरकारी वाहनों और एम्बुलेंस को जाने की छूट मिलेगी।डीएम ने बताया कि इस रूट पर जो भी अतिक्रमण होगा उसे हटाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के साथ ही कुछ-कुछ दूरी पर बैठने के लिए बेंच, आकर्षक लाइट और फव्वारे लगाए जाएंगे।
*15 दिन में पूरा होगा सर्वे।*
गोलघर रोड को आकर्षक और सुंदर बनाने के लिए जीडीए ने सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे में देखा जा रहा है कि कहां-कहां बदलाव की जरूरत है। जीडीए इसकी मैपिंग कर रहा है। 15 दिन के अंदर सर्वे पूरा होने के साथ ही इसका डिजाइन भी तैयार कर लिया जाएगा।

Post A Comment: