छात्रों ने जगाई स्वच्छ व सुंदर समाज की अलख
सुलतानपुर। स्वामी विवेकानन्द विद्यापीठ स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता अभियान के मूल मंत्र स्वच्छ समाज, सुंदर समाज के नारे को लगाते हुए रैली निकालकर स्वच्छता का अलख जगाने का प्रयास किया, साथ ही सीताकुंड स्थित पर्यावरण पार्क को साफ कर लोगों को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक
मुकेश तिवारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में एबीएसए एसपी सिंह व विशिष्ट अतिथि रोटी बैंक के मो. आमिर खान रहे। विनोवापुरी के सभासद डा. संतोष सिंह ने कहा कि गांधी जी ने जो स्वच्छता मिशन की अलख जगाई थी उससे प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान चलाया, जिससे प्रेरित होकर स्वामी विवेकानन्द विद्यापीठ के बच्चों ने रैली निकालकर पर्यावरण पार्क की सफाई की। इसी क्रम में एबीएसए एसपी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि ये छोटे-छोटे बच्चे इस तरह का महान कार्य कर रहे हैं, यह काबिले तारीफ है, साथ ही साथ उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के लिए शपथ ग्रहण कराया कि वे अपने देश, समाज और घर को हमेशा स्वच्छ और सुंंदर रखेंगे।
         इस मौके पर डा. संतोष सिंह, रमेश सिंह, मो. आमिर खान, मुकेश तिवारी, रेनू तिवारी,
मृत्युंजन सिंह, सरिता शुक्ला, उमा द्विवेदी, शिवम दूबे, प्रवेश वैश्य, सत्यम गुप्ता, गरिमा मिश्रा, विकास आनन्द, सौम्या वर्मा, निधि त्रिपाठी, सरिता शुक्ला, नीतू सिंह, सोनाली कसौधन, नेहा, ज्योति, दिव्या, रमा, दीपक व अन्य लोग मौजूद रहे।

Post A Comment: