लाल डिग्गी पार्क के पास प्रतिबंधित पॉलिथीन थर्माकोल कई लाख का  जप्त
विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों।
जिलाधिकारी गोरखपुर के विजयेंद्र पांडियन के निर्देशानुसार प्रतिबंधित पॉलिथीन व थर्माकोल की धरपकड़ के  अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह व एसडीएम सदर गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में सौ बोरी से ज्यादा प्रतिबंधित पॉलिथीन शिल्पी ट्रांसपोर्ट सर्विस व एसजी कार्गो मूवर्स से पकड़कर जप्त  किया गया। दोनों के ऊपर पच्चीस पच्चीस हजार रुपए जुर्माना नगद  तत्काल वसूल किया गया। संस्कृत पब्लिक स्कूल के पास  गोदाम  में रखे  कई ट्रक पॉलिथीन व थर्माकोल  को सील किया गया जिसमें प्रतिबंधित थर्माकोल पॉलिथीन दिखाई दे रहा था।मौके से गोदाम मालिक भाग निकला।अधिकारियें ने गोदाम को सील कर दिया। वही दूसरी ओर मिर्जापुर में घनश्याम के  घर में गोदाम बना कर रखा गया लाखों रुपए का  थर्माकोल पॉलिथीन जप्त किया गया। इस अभियान में  वाणिज्य कर व नगर निगम विभाग व पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post A Comment: