बालिकाओं को दी जाएगी निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा
गेबाराम चौहान, जालोर, राजस्थान।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित आरकेसीएल के अंतर्गत आरकेसीआईटी वुमेन निरूशुल्क योजना के तहत 11 बालिकाओ को कम्प्यूटर शिक्षा दी जाएगी। मन्नत इंस्टिट्यूट सायला अब बालिकाओं को कम्प्यूटर के क्षेत्र में नि:शुल्क शिक्षा देंगे।
वही इसकी शुरुआत को लेकर रविवार को मन्नत इंस्टिट्यूट सायला में शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारम्भ कार्यक्रम में सर्व प्रथम मा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। तत्पश्चात बालिकाओं को कम्प्यूटर शिक्षा की किताबें देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को लेकर जालोर विधायक अमृता मेघवाल मुख्य अतिथि मौजूद रही। वही सायला प्रधान जबर सिंह तुरा, सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित , लूणदान चारण एएसआई ,प्रजापति हीरोज के जिला संयोजक भानुप्रकाश प्रजापति विशिष्ट अतिथि के नाते शरीक हुए। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता मन्नत ग्रुप के निदेशक सुखसिंह भाटी व तीखी सरपंच वीरेन्द्रपालसिंह जोधा मौजूद रहे।
कार्यक्रम को में विधायक अमृता मेघवाल ने बालिकाओ की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अपने जिले में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पिछड़ा हुआ है। ऐसे में हर नागरिक को अपनी बिटिया को शिक्षा से जोड़ना होगा।
वही उन्होंने कहा कि अब सायला क्षेत्र की बालिकाओं के सोभाग्य की बात है कि अपने क्षेत्र में अब बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा अर्जित होगी। ऐसे में बालिका भी अब डिजिटल युग मे प्रवेश कर अब अपना भाग्य आजमा सकेगी।
इस अवसर पर अवतार सिंह चम्पावत, संचालक नेपाल सिंह भाटी, पप्पूसिंह भाटी, मनोहर सिंह भाटी, प्रकाश पंचाल, रतनसिंह, प्रह्लाद सरगरा, मांगीलाल राजपुरोहित, चन्द्रिका, ममता, गोमती, डिम्पल, कविता सहित बालक बालिकाए मौजूद रहे।


Post A Comment: