मुजफ्फरपुर : चोरो ने एक ही रात में कई घरों में की चोरी
मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट
मोतीपुर बरुराज पुलिस की गश्ती को धत्ता बताते हुए चोरो ने एक ही रात भाजपा नेता और एक अवकाशप्राप्त डाककर्मी के घर से 50 हजार रुपये नकदी सहित 10 लाख रुपये मूल्य की सम्पति चोरी कर ली। जिन लोगों के घरों में चोरी की वारदात हुई उसमे बरुराज थाना क्षेत्र के बांसघाट निवासी भाजपा नेता रंजीत सिंह और मनोहर छपरा निवासी अवकाशप्राप्त डाककर्मी जीवन प्रसाद साह शामिल है। सूचना पर मंगलवार की सुबह मौके पर पहुची बरुराज थाना के ए. एस. आई.सुनील कुमार ने मामले की छानबीन की। चोरी की उक्त दोनो मामलों में थाना में अलग अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता रंजीत सिंह अपने बीमार व्यवसाई पुत्र से मिलने मुंबई गए है। उनके बंदघर का देखभाल चंद्रदीप पासवान उर्फ टेल्हा पासवान करता है। सोमवार की शाम चंद्रदीप पासवान घर की साफ सफाई कर अपने घर सोने चले गया। मंगलवार की सुबह जब वह वापस लौटा तो देखा कि घर का पैसेज का ग्रिल टूटा हुआ है। घर के सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था। समान बिखरे परे थे। उसने इसकी सूचना टेली फोन से मालिक को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुची। गृहस्वामी रंजीत सिंह ने मोबाइल फोन पर बताया कि उनके घर से सोने चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े सहित तकरीबन 8 लाख रुपये मूल्य की सम्पति चोरी हुई है। उक्त मामले में घर की देख रेख करने वाले चंद्रदीप पासवान उर्फ टेल्हा पासवान ने थाना में शिकायत दर्ज कराया है। वही दूसरी घटना के बारे में जानकारी के अनुसार अवकाशप्राप्त डाककर्मी मनोहर छपरा निवासी जीवन प्रसाद साह के घर से चोरो ने 50 हजार रुपये नकदी और 2 लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात, विदेशी कंबल और कपड़े की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि चोरो ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब गृहस्वामी का पुत्र घर खोलकर घर के बगल स्थित पॉल्ट्रीफार्म पर गया था। उक्त मामले में जीवन प्रसाद साह ने अज्ञात के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों ही मामले में शिकायत दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


Post A Comment: