चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय
समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी के सारी ग्राम के बिशनपटी के अनिल सदा के तारी दुकान पर इन्दु सदा उर्फ रावण सदा को दो देसी पिस्टल दो मैगज़ीन सात गोली एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त तारी दुकान पर छापेमारी के दरम्यान इन्दु सदा के बाये क़मर से एक देसी पिस्टल एवं लोडेड मैगजीन चार गोली,दाहिने कमर से एक देसी पिस्टल तीन लोडेड गोली बरामद किया। उन्होंने बताया कि वारिसनगर थाना कांड संख्या 257/11 एवं मथुरापुर थाना कांड संख्या 206/11 का मुख्य अभियुक्त था । गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


Post A Comment: