सीट रिजर्व के लिए दिव्यांग ने किया सड़क जाम ।किये अन्य कई मांग।
मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट
मुज़फ़्फ़रपुर जिले में आज समस्त दिव्यांगजनों ने नगर के कंपनी बाग मेन रोड को जाम कर दिया उनकी मुख्य मांगें हैं की दिव्यांगों का जो बकाया छात्रवृत्ति जो अप्रैल 2017 से बंद था पुनः चालू किया जाए। दूसरी मांग थी कि दिव्यांग पेंशन जो मई 2016 से अक्टूबर 2017 तक का पेंशन भुगतान नही हुआ हैं वो किया जाए, साथ ही पेंशन मासिक ₹400 को बढ़ाकर 2000 मासिक करने की मां की गई हैं। सरकारी बस में दिव्यांगों के लिए कम से कम 6 सीट रिजर्व करने की भी मांग की गयी। जबकि अभी वर्तमान में एक भी सीट नहीं है और सरकार दिव्यांगों को फ्री में बस पास यात्रा हेतु निर्गत की है सरकारी बस में 6 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व है लेकिन दिव्यांगों के लिए एक भी नहीं है सरकारी नौकरी में दिव्यांगों की बहाली अलग से करने की मांग की गई। सरकार द्वारा चार परसेंट सीट बहाली में है उसको हटाकर अलग बहाली की जाए इसी मुख्य मांग को लेकर शहर के 50 से अधिक दिव्यांगों ने यह जाम राष्ट्रीय खिलाड़ीअभ्युदय शरण उनके नेतृत्व में किया गया।


Post A Comment: