मुज़फ़्फ़रपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के महवल पूर्वी  गुमटी के समीप नवयुवक संघ ने बुधवार को सफाई अभियान चलाया।

मुज़फ़्फ़रपुर(मोतीपुर) से राहुल कुमार की रिपोर्ट

मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मोतीपुर थाना क्षेत्र के महवल पूर्वी  गुमटी के समीप नवयुवक संघ ने बुधवार को सफाई अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे गुमटी से डंडा नदी घाटी तक तकरीबन देढ़ किलोमीटर में बिखरे कचरे को साफ किया। जानकारी हो कि कलश स्थापना के लिए दुर्गा मंदिर से नदी घाट तक कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया था। सफाई अभियान में  सुजीत कुमार, संजीत कुमार, चंदन कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार, लालबाबु कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

Post A Comment: