मोतीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर बलमी गांव से कच्चे स्प्रीट बरामद

 मुज़फ़्फ़रपुर (मोतीपुर) से राहुल कुमार की रिपोर्ट

मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मोतीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर बलमी गांव स्थित शशिभूषण सिंह के बंद घर से शराब बनाने के किए रखे गए 11 ड्राम कच्चा स्प्रिट बरामद किया है। बरामद स्प्रिट तकरीबन 25 सौ लीटर बताई जा रही है। जिस घर से स्प्रिट बरामद की गई। उसके बाहरी हिस्से में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 165 संचालित होता है। पुलिस ने बरामद स्प्रिट को जप्त कर लिया। साथ ही शराब ढोने में इस्तेमाल होने वाले एक मारुति भान कार को भी पुलिस ने जप्त किया है । अब पुलिस उक्त मामले में करोबाड़ीयो की पहचान कर प्रथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है। छापेमारी का नेतृत्व कर रहे दरोगा नाशिम अंसारी और श्यामनारायण प्रसाद ने बताया कि डीएसपी पश्चिमी कृष्णमुरारी प्रसाद को शशिभूषण सिंह के बंद घर मे स्प्रिट रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर उन्होंने दरोगा नाशिम अंसारी और श्यामनारायण प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी दल को मौके पर भेजा। जिस समय पुलिस मौके पर पहुची। घर मे ताला लगा हुआ था। छापेमारी टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में ताला तोड़कर जब घर मे घुसी तो घर के एक कमरे से 11 ड्राम में भरकर रखे गए कच्चा स्प्रिट बरामद हुआ। बरामद  स्प्रिट दो सौ पच्चीस लीटर के ग्यारह ड्रामों में भरकर रखा गया था। जिस मकान से स्प्रिट की बरामदगी हुई है। उस बन्द घर के बाहरी बरामदे पर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन होता है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया  कि जिस घर से स्प्रिट की बरामदगी हुई है । वह पूरी तरह से शशिभूषण सिंह के कब्जे में है। शशि भूषण सिंह के भाई की पत्नी सुमित्रा देवी उसके बाहरी बरामदे में आंगनबाड़ी चलती है। छापेमारी दल ने सेविका के पति से भी पूछताछ की जिसमे उन्होंने अपने को बन्द घर से  बताया सम्बन्ध नही होना बताया। सेविका सुमित्रा देवी ने बताया कि वह घर के बाहरी हिस्सा को ही आंगनबाड़ी संचालन के लिए ही इस्तेमाल करती हूँ। दरोगा श्यामनारायण प्रासाद एंव नशिमा अंसारी ने बताया कि करोबाड़ी के रूप में शशिभूषण सिंह की पहचान की गई है। उक्त कारोबार ने शशिभूषण सिंह के अलावे कई अन्य लोगो की संलिप्तता भी सामने आ रही है। जिसके बारे में छानबीन की जा रही है।

Post A Comment: