संचारी रोगों से बचाव एवं उपायों का करें व्यापक प्रचार प्रसार - जिलाधिकारी
बहराइच
संचारी रोग पखवाड़ा के सफल संचालन के उद्देश्य से कलेक्टेªट सभागार में आयोजित अन्र्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने पाया कि पंचायती राज, पशुपालन विभाग, जिला बेसिक शिक्षा, नगर विकास एवं ग्राम विकास विभाग द्वारा कार्ययोजना न प्रस्तुत करने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि तत्काल कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें। साथ कार्ययोजना के अनुसार युद्धस्तर पर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित करायें जिससे जनपद में संचारी रोग पर प्रभावी नियत्रंण पाया जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पखवाड़ा के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। साथ ही जलभरवा वाले स्थानों पर फागिंग, एण्टी लार्वा आदि का छिड़काव भी वृहद स्तर पर किया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अभियान में यूनानी, आर्युवेदिक, होमियोपैथिक अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, उपायुक्त एनआरएलएम, स्वयं सेवी संगठनों, आल इण्डिया मेडिकल ऐशोसिएसन आदि का भरपूर सहयोग लिया जाय।
उन्हांेने यह भी निर्देश दिया कि पखवाड़ा के दौरान जनपद के सभी क्षेत्रों में संचारी रोगों के बचाव एवं उपायों का होर्डिंग, बैनर, पम्पलेट, पोस्टर आदि विभिन्न प्रचार माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाय।


Post A Comment: