निःशुल्क प्राप्त करें विद्युत कनेक्शन
बहराइच 
 प्रधानमन्त्री सहज बिजली हर घर योजना, सौभाग्य के अन्तर्गत गरीब परिवारों को निःशुल्क तथा अन्य को रु. 50 की 10 मासिक किस्तों में बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। संयोजन के समय कोई भी राशि नहीं ली जा रही है। 
यह जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियन्ता विद्युत ने आमजन का आहवान किया है कि सौभाग्य योजना लाभ उठायें तथा अपने घर में खुशियाँ लायें। किसी को भी कोई धनराशि न दें तथा माँगे जाने पर सम्बन्धित अधिकारी अथवा कन्ट्रोल रुम मोबाइल संख्या 8004918364 पर सूचित करें।
                             

Post A Comment: