मुजफ्फरपुरः [मनोज कुमार] आज बिहार सरकार के मुख्य सचिव के आदेश पर राज्य के सभी जेलों में की छापेमारी की गई। इस दौरान मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में भी छापेमारी की गई। जिमसें जेल के अंदर से गांजा,खैनी और ब्लेड का टुकड़ा बरामद हुआ। वही, दूसरी तरफ कई कैदियों के परिजन मुलाकात करने के लिए पहुंचे हुए थे। सभी के पास बोरा और झोला था।सामान लेकर पहुंचे मुलाकातीसरकार चाहे जितना भी प्रयास कर ले, लेकिन जेल के अंदर से लगातार अपराध और शराब कारोबार का संचालन किया जाता है। यह बात पुलिस के आलाधिकारी भी मानते हैं। तो सवाल है कि आखिर क्या मजबूरी है कि अबतक इसपर लगाम नहीं लागये जा सके। यह तस्वीरे मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा की है। इन मुलाकातियों के पास कई झोले और बोरियां भी मौजूद हैं। सभी सामान जेल में बंद कैदियों तक जाना है। लेकिन पुलिस पर आरोप लगता है कि ये जांच के बदले सिर्फ खानापूर्ति करते हैं। जिसके कारण सामान जेल में आसानी से चला जाता है।


Post A Comment: