सुरेश  शर्मा के द्वारा मुज़फ़्फ़रपुर में लगातार विकास कार्य, जनसहयोग की होगी आवश्यकता! 
  
मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट

 मुजफ्फरपुर की परिकल्पना सार्थक करने के दिशा मे नगर विकास एवं आवास विभाग कृतसंकल्पित हैं। इसी कड़ी मे नगर विकास एवं आवास विभाग के राज्य योजना अंतर्गत 1 करोड़ 85 लाख की राशि से सिकंदरपुर सुधा मिल्क पार्लर से प्रभात ज़र्दा फैक्ट्री होते हुए एफसीआई गोदाम होकर आखाडाघाट मुख्य पथ टीके पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण  कार्य का शिलानयास सुरेश कुमार शर्मा, मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा संपपन हुआ ।
शिलान्यास समारोह मे उपसतिथ जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा की बिहार मे प्रत्येक बड़े शहरों का मास्टर प्लान तैयार करवाया जा रहा हैं जिसमे मुजफ्फरपुर शहर भी शामिल हैं। इसके उपरांत विकास का कार्य किसी भी विभाग के द्वारा हो अथवा किसी भी मंत्रालय के कोष से करवाया जा रहा हो, कार्य मास्टर प्लान के तहत ही होगा। इससे शहर को सुंदर एवं स्वक्ष बनाने मे सफलता मिलेगी। 
श्री शर्मा ने कहा की शहर की मूलभूत समस्याओ को दूर करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। पहले 1 माह मैं 158 करोड़ की राशि से मास्टर नाला का शिलान्यास होने जा रहा हैं। वही शहर के प्रमुख पथों का आरसीडी के द्वारा निविदा प्रकाशित होने जा रहीं हैं। शहर मे स्ट्रीट लाइट लगाने का काम जारी हैं तथा बिजली के तार को ठीक करने के दिशा मे प्रयास जारी हैं।सम्बोधन के क्रम मे मंत्री श्री शर्मा ने कहा की आपने जिस विश्वास के साथ शहर का विधायक बनाया हैं उस दिशा मे कार्य को लगातार अंजाम दिया जा रहा हैं।  जनसहयोग से ही किसी कार्य मे सफलता हासिल होती हैं आप सभी का साहयोग निरंतर आवशयक हैं । शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता पश्चमी नगर मण्डल अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद सुरेश कुमार चौधरी, संचालन महामंत्री अमित रंजन तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री किशोरी सिंह ने किया। 
मंत्री श्री शर्मा के प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने शिलान्यास समारोह मे प्रमुख रूप से नगर के महापौर सुरेश कुमार "पप्पू" वार्ड पार्षद रतन  कुमार, नन्द लाल साह, सुनीता भारती, चन्द्रकिशोर पाराशर, राजू सिंह, संजीव पासवान आदि उपसतिथ रहें।

Post A Comment: