पिता-पुत्र ने एक दूसरों को खिलाई केक रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया याद चढ़ाई फूल माला
सूरजगढ़। लोकसभा क्षेत्र के सबसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार व उनके पुत्र जिला परिषद सदस्य डॉक्टर प्रवीण कुमार का सूरजगढ़ ब्लॉक व शहर के लोगों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया वहीं जन्मदिन के अवसर पर रानी बाग में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे विधायक श्रवण कुमार और डॉक्टर प्रवीण ने अपने कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया एक ही दिनांक में दोनों पिता-पुत्र के जन्मदिन होने पर पिता-पुत्र ने एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। इससे पूर्व विधायक श्रवण कुमार अपने कार्यकर्ताओं के साथ सूरजगढ़ मुख्य बाजार पहुंच गांधी प्रतिमा व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उनकी जयंती मनाई पार्षदों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास से बाइक रैली निकाल रानी बाग पहुंचे। बाइक रैली को वरिष्ठ पार्षद महावीर सैनी, वाइस चेयरमैन राजकुमार गोदारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वहीं बाइक रैली का नेतृत्व पार्षद संजय चौधरी ने किया। जिला परिषद सदस्य डॉक्टर प्रवीण कुमार ने आए हुए लोगों का अभिनंदन किया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि रक्तदान शिविर में 360 यूनिट ब्लड डोनेशन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के नगर अध्यक्ष बाबूलाल चेतीवाल, कांग्रेस सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, पार्षद योगेश सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता गजानंद कटारिया, सामाजिक कार्यकर्ता चांदराम सांगवान, विधायक के बड़े भाई दयानंद दीवाच, पार्षद प्रतिनिधि नरेश सैनी, पूर्व पार्षद मदन सैनी, मनोहर भगत, रामराज जादू, मनोज पुजारी, सचिन दिवाच, विमल छापड़िया, विनोद वाल्मीकि, विजय वाल्मीकि, प्रतुल गुप्ता, पूर्व पार्षद सीताराम सैनी, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश पूनिया, राम रतन जिंदल, घनश्याम कुहाडवासीया, घनश्याम में महपालवासिया, नरेश महमियां, लियाकत अली पठान, सिराजुद्दीन, पप्पू चौधरी, सुमंत शर्मा, संदीप वर्मा, अरविंद ओला, देवीलाल ओला, पूर्व सरपंच पारस मैच, पूर्व सरपंच मोती लाल यादव, एडवोकेट मदन राठौड़, सरपंच प्रतिनिधि कैलाश जांगिड़, सरपंच प्रतिनिधि नरेश बलौदा, डॉक्टर सुखबीर, मोती शर्मा, संजय मेघवाल, सुनील बिजारणिया, सुभाष खरड़िया, डीपी गांधी, रोहिताश डेला, पूर्व सरपंच दुलीचंद, ओम प्रकाश डैला सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, युवा ब्रिगेड, शहर व ग्रामीण लोग मौजूद रहे।
जन्म स्थली व कर्म स्थली पर हुआ नागरिक अभिनंदन
विधायक श्रवण कुमार ने जहां जीणी ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव लड़कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की वहीं उनके पुत्र जिला परिषद के सदस्य डॉक्टर प्रवीण कुमार ने भी जीणी ग्राम पंचायत से जिला परिषद का चुनाव लड़ राजनीतिक जीवन की शुरुआत की साथ ही जीणी ग्राम पंचायत पिता-पुत्र दोनों की जन्मस्थली भी है जन्मदिन के अवसर का सुखद बनाने के लिए जीणी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने विधायक श्रवण कुमार सहित डॉक्टर प्रवीण का नागरिक अभिनंदन किया केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में हरियाणा के सुप्रसिद्ध कलाकार नरदेव सिंह एंड पार्टी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर पूर्व आईएएस एवं कांग्रेस पीसीसी सदस्य जेपी चंदेलिया,शीशराम हलवाई, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, पूर्व प्रधान उमराव सिंह, पूर्व सरपंच अमीलाल भड़िया, नगेंद्र मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुशील शर्मा, विद्याधर, धर्मपाल जांगिड़, लोक राम सहित काफी लोग मौजूद रहे।


Post A Comment: