मुख्य छुट्टीयां भी रहती हैं असमंजस।
विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों।उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री संत शिरोमणि योगी आदित्य नाथ सरकार द्वारा पहले की तरह कन्फर्म अवकाश लिस्ट जारी नहीं किया गया है। मुख्य अवकाश पर भी असमंजस बना रहता है। अवकाश रहेगा नहीं रहेगा विद्यालय व कार्यालय खुलने के बाद कर्मियों को मिलने लगता है। उहापोह में विद्यालय व कार्यालय बंद कर दिया जाता है। जिलों में जिला अधिकारी द्वारा अवकाश का पालन करने का सक्त आदेश दिया जाता है। अवकाश पर इस प्रकार की अशोभनीय नाटक से जहां एक तरफ कर्मी परेशान हो रहे हैं तो वहीं विद्यालयों में अव्यवस्था देखा जा रहा है। कुछ विद्यालय बन्द तो ज्यादातर अवकाश का उल्लंघन कर उहापोह में विद्यालय चलाते रहते हैं। एक ही प्रदेश में दो तरह की व्यवस्था उहापोह अवकाश के असमंजस के कारण देखने को मिल रहा है। प्रदेश में संत शिरोमणि योगी सरकार के गठन के बाद आये दिन अवकाश पर अव्यवस्था देखा जा सकता है सरकार को पूर्व सरकारों की तरह कन्फर्म अवकाश लिस्ट जारी करना चाहिए आपातकाल में अवकाश काटना और देना शोभा देता है किन्तु सामान्य स्थिति में अवकाश पर असमंजस अशोभनीय है।यही हाल हिन्दू धर्म के पितृविसर्जन की छुट्टी को लेकर रहा।मालुम हो कि इस अवसर पर पित्रो को विसर्जित किया जाता है जो कार्य संत समाज से जुड़े लोगों द्वारा भी किया जाता है। इस पित्र विसर्जन पर ज्यादा तर लोग गया, काशी आदि जगहों पर जाकर अपने पितृों को पिण्डदान नही दे पायेगे साथ ही जो हिन्दू धर्म के लोग इस अवसर पर धर्म कर्म करते आ रहे है वह भी अजमंजस में नही कर पायेगें।

Post A Comment: