नवरात्रि के अवसर पर मैहर स्टेशन पर ट्रेनों का 10 से 24 अक्टूबर तक होगा 2 मिनट का ठहराव।
विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों। मैहर में लगने वाले नवरात्री मेला में आने जाने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिये रेल प्रशासन ने मैहर स्टेशन पर 08 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का 10 से 24 अक्टूबर, 2018 तक 02 मिनट का ठहराव देने का निर्णय लिया है। 11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 11059/11060 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 12669/12670 चेन्नई-छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस, 22131/22132 पुणे-मंडुवाडीह-पुणे एक्सप्रेस, 18205/18206 दुर्ग-गोरखपुर-दुर्ग, 18201/18202 दुर्ग-गोरखपुर-दुर्ग एक्सप्रेस, 11037/11038 पुणे-गोरखपुर-पुणे एक्सप्र्रेस तथा 12791/12792 सिकन्दराबाद-दानापुर-सिकन्दराबा द एक्सप्रेस 10 से 24 अक्टूबर, 2018 तक मैहर स्टेशन पर 02 मिनट के लिये रूकेगी।

Post A Comment: