11 से 13 जनवरी तक होगा गोरखपुर महोत्सव।
विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों।
आगामी गोरखपुर महोत्सव 11 से 13 जनवरी 2019 (तीन दिवसीय) दी0द0उ0गो0वि0वि0 में प्रस्तावित है। इस हेतु सभी संबंधित अधिकारी अपनी अपनी कार्ययोजना बनाकर तथा महोत्सव के सकुशल संपादन हेतु उक्त समितियों का गठन कर अभी से तैयारी प्रारम्भ कर ली जाये ताकि ससमय समुचित ढंग से महोत्सव सम्पन्न हो सके।उक्त निर्देश मण्डलायुक्त/अध्यक्ष महोत्सव समिति अमित गुप्ता ने आयुक्त सभागार में आयोजित गोरखपुर महोत्सव 2019 के सकुशल संपादन हेतु महोत्सव की रूपरेखा व अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह महोत्सव विगत महोत्सव की अपेक्षा और बेहतर हो। इस हेतु सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन हेतु पूरी निष्ठा लगन के साथ पूर्ण करें।मण्डलायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम स्थल के आस पास मुख्य मार्गों की विशेष सफाई व्यवस्था, महोत्सव अवधि में कार्यक्रम स्थल व आस पास सुगम यातायात के दृष्टिगत अतिक्रमण हटाये जाये। निर्धारित कार्यक्रम स्थल के पास महोत्सव अवधि में वाहन पार्किंग व्यवस्था, अनवरत विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो। इसके साथ ही महोत्सव स्थल पर शुद्ध पेयजल, सचल एम्बुलेंस, जीवन रक्षक औषधि/उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर, उपाध्यक्ष जीडीए, एसपी ट्रॉफिक, एडीएम सिटी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी/सचिव महोत्सव समिति ने किया।

Post A Comment: