आज सांसद निवास पर भारतीय जीवन बीमा निगम, चिड़ावा के अभकर्ताओं ने  अपनी एवम बीमाधारकों की जायज माँगो को संसद में उठाने हेतु ज्ञापन सौंपा ।
    यूनियन अध्यक्ष दयाराम चौधरी की अध्यक्षता में सचिव अशोक वर्मा ने बताया कि एलआईसी प्रबंधन अभकर्ताओं एवम बीमाधारकों की जायज माँगो पर ध्यान नहीं दे रहा है ।
      बीमाधारकों का बोनस बढ़ाने,जीएसटी हटाने,अभकर्ताओं की ग्रैच्युटी बढ़ाने,पी.एफ.लागू करने ,वेलफेयर फण्ड बनाने इत्यादि जायज माँगो का जिक्र किया ।
   ज्ञापन देने वालों में धुकलराम कुमावत,विद्याधर सोनी,मनोज अग्रवाल,हवासिंह यादव,आनन्द daila, विकास गुप्ता,मुकेश गाड़ोदिया,अकबर अली,सुशील जांगिड़, बस्तीराम सैनी,नरोत्तम लाल,जीता राम,विरेन्द्र कुमार,सज्जन सोनकरिया,कृष्ण सोनकरिया,शिवप्रसाद,राजेंद्र शर्मा,रंजीत शर्मा,कृष्ण कुमार रतेरवाल,राकेश कुमार सिंह,महेंद्र सिंह,मनोज शर्मा,महेश,ओमप्रकाश कुमावत इत्यादि एजेंट्स मौजूद थे ।
      सांसद अहलावत ने पूरा आश्वाशन दिया है कि वे संसद में एजेंट्स की मांग उठायेगीं एवम सरकार से निवेदन करेगी कि वो इस मामले को गंभीरता से लें ।

Post A Comment: