देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून अति आवश्यक- डा. सूर्य प्रताप सिंह
मुजफ्फरनगर के चर्चित डीएम रहे और पिछली उत्तर सरकार में मुख्य सचिव रहे व चर्चित बेहद ईमानदार आईएस अधिकारी डॉक्टर सूर्य प्रताप सिंह ने समाधान फाउंडेशन द्वारा बागपत के सिसाना एवं अहेडा गांव मैं आयोजित बैठकों में कहा कि जिस प्रकार संसाधन घट रहे हैं सरकार सब्सिडी पर खर्चा कर रही है देश में 1 दिन गृह युद्ध के हालात होंगे देश में जनसंख्या कानून बनना अति आवश्यक है उन्होंने 21 अक्टूबर की रैली में लोगों से भारी संख्या में पहुंचने का आवाहन भी किया।
बैठकों में जिला प्रभारी एवं संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनु पाल बंसल ने कहा कि किस तारीख की रैली में कम से कम 100000 लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
जनसंख्या कानून की बैठकों में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल राष्ट्रीय कार्यकारी संयोजक नवीन गर्ग महासचिव धर्मेंद्र धामा कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा जिला उपाध्यक्ष सुंदर त्यागी क्रांतिवीर सुंदर सैनी नरेश वर्मा शशांक त्यागी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश कुशवाहा नीरज त्यागी राकेश आर्य निरोज पुर के बिट्टू प्रधान राहुल शर्मा दीपक कुमार प्रियंका आर्य मनोज आर्य रेखा चौहान अंकुश गोस्वामी गोपीचंद कॉलेज के चेयरमैन जय करण गुर्जर सुधीर शर्मा मोनू ढाका सार्थक गोस्वामी मनोज प्रधान अजय आर्य गौरव प्रजापति आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post A Comment: