भारत निर्वाचन आयोग का दो दिवसीय दौरा 16 नवंबर से
-उदयपुर एवं जयपुर में बैठक के दौरान संभाग के अधिकारियों से चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा।
बाड़मेर , 13 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत, चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और अशोक लवासा दो दिवसीय यात्रा पर 16 नवंबर को राजस्थान आएंगे। इस दौरान वे विधानसभा आम चुनाव-2018 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त 16 नवंबर को उदयपुर में जोधपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के संभागीय आयुक्त, जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक और चुनाव के जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव पूर्व तैयारियों का जायजा लेंगे। इसी दिन राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी और कानून एवं व्यवस्था से जुड़े पुलिस अधिकारी तैयारियों की जानकारी देंगे।

Post A Comment: