अपराधिओं ने युवक को गोली मारकर कर दी हत्या।
समस्तीपुर ( नईमुद्दीन) जिले के मथुरापुर ओ0पी क्षेत्र के सारी पंचायत के स्वास्थ केंद्र स्थित पोखर के पास अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थानां क्षेत्र के समरस गांव निवासी प्रमोद कुमार राय का पुत्र राहुल कुमार 18 वर्ष के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने ननिहाल
सारी पंचायत के चकमुराद निवासी अपने नाना राम भरोस राय के यहां 5 साल की उम्र से ही रहता था। उसने पढ़ाई भी ननिहाल में रहकर किया और मैट्रिक भी पास की। पूछने पर मृतक के नाना ने बताया कि आज अहले सुबह राहुल को किसी ने मेरे नाती को फोन कर के बुलाया और हमे कहकर चला गया तथा कहा कि मैं तुरन्त वापस आ रहा हूँ मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। इसी दौरान सारी स्थित स्वास्थ केंद्र से सटे पोखर के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उक्त स्थान के पास गोली मार दी,एक गोली उसके पैर एवं दूसरा गोली उसके सर में मार दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। गोली आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तबतक अपराधी भागने में सफल रहा। इस घटना को लेकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर मथुरापुर ओ0पी अध्यक्ष शिव कुमार पासवान
मौके पर दलबल के साथ पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा भी बरामद किया है। मथुरापुर ओ0पी पुलिस ने दो युवक को पकड़ कर उससे पूछताछ कर रही है। बहरहाल ओ0पी थानां अध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इस सम्बंध में पुलिस ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। बहरहाल पुलिस ने शक के बुनियाद पर दो लोगों को
हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। इधर पूछने पर पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि हत्यारा को चिन्हित कर लिया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही मृतक के नाना राम भरोस राय,नानी एवं माता सुनीता देवी का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Post A Comment: