मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट
मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मोतीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में दो पक्षो के बीच हो रही मारपीट में बीच बचाव करने पहुचे एक युवक पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। हमले में मामले में घायल की चिकित्सा पीएचसी में कराई गई है। बताया जाता है कि कृष्णा सहनी के पुत्र अरुण कुमार बिस्कुट खरीदने चौक पर गया था। जहां पहले से जोलेन्द्र सहनी एंव जित्येन्द्र सहनी के बीच मारपीट हो रही थी। जब अरुण बीच बचाव करना चाहा तो नशे में ध्रुत जोलेन्द्र सहनी ने उसपर चाकू से हमला बोल दिया। हमले में अरुण घायल हो गया। इसके बाद परिजनों ने जख्मी युवक को चिकित्सा के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सा के बाद युवक अरुण जब थाने पर लिखित शिकायत करने पहुचा तो पुलिस कर्मियों ने उसकी लिखित शिकायत लेने के बदले थाने के हाजत में बंद कर दी। परिजनों ने मोबाइल फोन से मामले को लेकर डीएसपी पश्चिमी को अवगत कराया। थानाध्यक्ष कुमार अमिताभ ने बताया कि दोनों पक्षो से एक एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण माहौल है।


Post A Comment: