सुलतानपुर। चांदा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बरुआ उत्तरी गांव के सैकड़ों पीड़ित ग्रामीणों ने मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरुजी" के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। पीड़ितों में से 56 लोगों ने अपर पुलिस अधीक्षक को इस बात का शपथ पत्र दिया कि स्थानीय दबंग मान सिंह द्वारा चांदा थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात होने का लाभ उठाकर 8 नामजद और 25 अज्ञात ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमा कराने की निष्पक्ष जांच की मांग की। उक्त के संबंध में शिक्षक श्री निषाद ’’गुरुजी’’ ने कहा कि बरुआ उत्तरी गांव के नात-रिश्तेदारों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित भाइयों-बहनों ने दबी जुबान से कहा कि चांदा पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमे में नामजद करने की धमकी देकर भय और आतंक की स्थिति उत्पन्न कर निर्दोष ग्रामीणों से अवैध वसूली का प्रयास किया जा रहा है। श्री निषाद ने निष्पक्ष जांच होने तक इस बाबत में पुलिस द्वारा ग्रामीणों को अनावश्यक हैरान-परेशान न करने की मांग की। उक्त अवसर पर भारी संख्या में बरुआ उत्तरी गांव के ग्रामीणों के अलावा रविकांत निषाद, समरनाथ निषाद, राज नारायण निषाद भी उपस्थित रहे।


Post A Comment: