अनिल कुमार निषाद की रिपोर्ट
सुल्तानपुर



हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिषदीय  विद्यालयों की ओर से आयोजित की जाने वाली 2 दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह द्वारा पन्त स्टेडियम सुलतानपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुल्तानपुर श्री विवेक द्वारा किया गया ,जिसमे श्री राधेश्याम ( मुख्य विकास अधिकारी सुलतानपुर ) विशिष्ट अतिथि हैं। इस प्रतियोगिता में जिले के कुल 15 ब्लॉकों से परिषदीय ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में लगभग 1500 विजयी छात्र/छात्राएं 14 एंव 15 दिसंबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। जिसमे जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी  , सभी ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी ,  समस्त ब्लॉक व्यायाम शिक्षक , समस्त ब्लॉक खेल प्रभारी खेल का आयोजन बड़ी ही तन्मयता से करा रहें है। व्यायाम शिक्षक हीरालाल यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कबड्डी , खो-खो , दौड़ तथा वालीबाल आदि समस्त ऐथलेटिक्स खेल गतिमान हैं। खबर लिखे जाने तक उच्च प्राथमिक बालक वर्ग 100 मी में उमेश जयसिंहपुर, 400 मी में दुर्गेश भदैंया ,600 मी में सिकंदर दोस्तपुर एंव बालिका वर्ग 600 मी में आभा वर्मा दूबेपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कबड्डी में बल्दीराय और कुड़वार के बच्चों में काटें की टक्कर चल रही है। उ0 प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा- बल्दीराय ने अध्यक्ष वेद प्रताप सिंह के नैतृत्व में बाल दिवस के शुभ अवसर पर प्रतिभाग कर रहे बच्चो को फल और बिस्कुट आदि वितरित कर प्रोत्साहित किया। जिसमें शमीम खान, कदीर अहमद, आदित्य शुक्ल, अजय मिश्र , जिलाजीत पाठक , सुरेश सिंह , जितेन्द्र सिंह ,संदीप पाण्डे, शोभनाथ सिंह ,विकास सिंह, नीता सिंह , प्रतिभा सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे । जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाण्डे ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन कल दिनांक 15 नवंबर को किया जाएगा।

Post A Comment: