सुल्तानपुर से अनिल कुमार निषाद की रिपोर्ट

सुलतानपुर
 बाल दिवस पर स्वामी विवेकानन्द विद्या पीठ में सुबह से ही बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और दुकानों को सजा कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को मनाते हुए उन्हें याद किया। स्कूल के प्रबंधक मुकेश तिवारी ने बच्चों को जवाहरलाल नेहरू के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बच्चों से प्यार था इसलिए उनके जन्मदिन को हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं साथ ही बच्चे उन्हें चाचा नेहरू भी कहते हैं। स्कूल के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें छोटी क्लास में माही मिश्रा प्रथम, आराध्या सिंह द्वितीय, और आदित्य जायसवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही बच्चों ने तरह-तरह की दुकान लगाकर समां बांध दिया था, जिसका भरपूर आनन्द सभी ने लिया। इस मौके पर मृत्युंजय सिंह, उमा द्विवेदी, सरिता शुक्ला, प्रवेश वैश्य, नीतू सिंह, गरिमा, शिवम, सत्यम, शिल्पी, मनू, निधि तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post A Comment: