सुल्तानपुर
जिला संबाददाता अरुण साहू की रिपोर्ट


पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती समारोह एवं नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्थापना दिवस के मौके पर कमला प्रसाद महाविद्यालय बरौला गौरा कूरेभार सुल्तानपुर मैं पर्यावरण संरक्षण को लेकर रैली निकाली गई रैली की शुरुआत एनवाईके के अकाउंटेंट दिनेश मणि ओझा एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अतुल कुमार सिंह जी की अगुवाई में निकाली गई रैली में नेहरू युवा केंद्र की टीम के साथ जागरूक लोगों व विद्यालय के युवा साथियों ने भाग लिया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश वर्मा जी ने नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी एवं चाचा नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा नेहरू युवा केंद्र 1972 से संचालित है  कार्यक्रमों द्वारा राष्ट्र निर्माण में युवाओं को विकास की राह दिखा रहा है जिले के सभी प्रखंडों से आए हुए युवा क्लब सदस्यों ने राष्ट्र निर्माण को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए इस मौके पर ओझा जी ने बताया युवाओं को देश निर्माण में आगे आना चाहिए व प्रदूषण मुक्त भारत बनाना चाहिए यह बगैर युवाओं के संभव नहीं है इसी मौके पर प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अतुल कुमार सिंह ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए शपथ दिलाई और राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने की बात कही कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयं सेवक सुनील कुमार राकेश विश्वकर्मा सहित युवा उपस्थित रहे

Post A Comment: