कुछ दिनों से भोजपुर का आतंक का कहर दिखा फिरौती मांगने वाले बड़हरा ब्लॉक निवासी अपराधी “हीरो” पुलिस मुठभेड़ में मारा गया ।  प्राप्त जानकारी के अनुसार पीरो थाना क्षेत्र के बराव गांव के समीप कि घटना



भोजपुर से समीर सिंह
दोपहर में खबर आया कि कुख्यात भोजपुर पुलिस के हाथ लगते लगते बच निकला अपराधी हीरो लेकिन पुलिस उसका एक साथी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार को गुप्त सूचना मिली कि हीरो अपने साथियो के साथ पीरो के इलाके में किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने टीम के साथ पिरो थाना के जितौरा के समीप हीरो की घेराबंदी कर दी। लेकिन अपने को घीरता देख हीरो ने पुलिस के ऊपर फॉयरिंग शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी जबाबी कारवाई शुरू की, लेकिन इसी बीच हीरो भाग निकला। इस पूरे मामले को खुद पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार कर रहे है। हालांकि दोनों तरफ से लगभग 15 राउण्ड फायरिंग हुई। भोजपुर पुलिस ने पुलिसिया बुद्धि का परिचय देकर उसके दो इनामी साथी अभिषेक कुंदन व मोनू को पकड़ लिया है। परंतु कुछ ही देर में यह भी खबर आया कि कुख्यात अपराधी “हीरो” पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।हलाकि इस इनकाउंटर में भोजपुर पुलिस को एसटीएफ का भी सहयोग लेना पड़ा।

Post A Comment: