पुलिस के वर्दी में संदिग्धों ने दिया लूट का अंजाम


मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट


मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): एन एच 28 पर राविवार की रात पुलिस की वर्दी में सफेद रंग की बोलेरो  पर सवार  संदिग्ध लोगों ने पिस्टल के बल पर चालक को बंधक बनाकर टूक पर लदे दो दर्जन के करीब चावल के8 बोरी लूट ली। टूक एच आर 69 सी- 46 14 चावल की बारी लेकर कटिहार जा रहा था। उक्त मामले में टूक के चालक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला के जहानपुर निवासी  भाग्य सिह ने मोतीपुर थाना में  सफेद बोलेरो पर सवार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है। हलकांकि पुलिस के प्रारंभिक जांच के बाद थानाध्यक्ष कुमार अमिताभ ने मामले को संदेहास्पद बताया है। थाना को दिए शिकायत में चालक ने कहा है कि वह चावल लेकर कटिहार जा रहा था। रात के तकरीबन 1 बजे जिसे ही वह मोतिपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर बलमी टेढ़ी के समीप पहुँचा तो एक सफेद बोलेरो पर पुलिस के वर्दी में सवार आधादर्जन अपराधियों में उन्हें रोका, कहा कि वे शराब की चेकिंग करनेगें।  चालक का आरोप हो कि इसके बाद उक्त लोगों में पीतल सता दी और टूक पर लोड महंगे चावल के करीब दो दर्जन बोरियां जबरन इतर ली। इसके बाद सभी भाग निकले। चालक में बताया कि उसने इसकी शिकायत थाना से की है। थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि मामला सन्देहास्पद है, जाँच जारी है।

Post A Comment: