मोतीपुर में रहस्मय ढंग से एक युवक लापता, हत्या की आशंका, मामले में एक गिरफ्तार, चल रही है पूछताछ


मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट



मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ):  पत्नी का झाड़फूंक कराने  ससुराल देवरिया गए युवक रंजन साह रहस्यमय तरीके से अपने ससुराल से लापता है। वह अपने साढू मोतिपुर थान क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी  बालेन्द्र साह के साथ विगत 8 नवम्बर को अपनी बाइक से ससुराल गया था।  पुलिस ने लावारिस स्थिति में कलकलिया चवर के समीप से लापता युवक के  बाइक बरामद की है। लापता युवक की मां ने पुत्र की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दिया है। युवक की मां चंदा देवी ने अपने बहु सहित लापता पुत्र के साढ़ू पुरानी बाजार निवासी बालेन्द्र साह, उसकी पत्नी सहित अन्य तीन को आरोपी बनाया है। आशंका जताई गई कि सभी आरोपियों ने एक साजिश के तहत उनके पुत्र की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी बनाए गए लपता युवक रंजन साह के जेष्ठ साढ़ू बालेन्द्र साह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना को दिए गए आवेदन में लापता युवक की मां ने कहा है कि उनका पुत्र अपने किराना दुकान पर था। जिसे बालेन्द्र ने बुलाकर अपने साथ देवरिया ले गया। उसके बाद से उनका कोई अतापता नही है। जबकि उनके पुत्र के बाइक को पुलिस ने लवारिया हालत में बरामद कर लिया है।  बालेन्द्र साह को भी पुलिस हिरास्त में लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है। थानाध्ययक्ष कुमार अमिताभ ने बताया कि मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Post A Comment: