बल्दीराय  - सुलतानपुर 
  
गरीब मजलूम असहाय व्यक्तियों की मदद सेवा भाव से करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है उक्त बाते पूर्व महानिदेशक विदेश व्यापार  अमरनाथ मिश्र नें शिविर में कही .
      जगदेव द्रोपदीयम् लोक कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में नि:शुल्क कानूनी सहायता शिविर का आयोजन राष्ट्रीय पब्लिक शिक्षण संस्थान  वलीपुर में किया गया .जहां पर किसी भी कमजोर वर्ग के व्यक्ति को कानूनी समस्या अथवा आर्थिक कमजोरी के कारण कानूनी लाभ नहीं मिल रहा है तो वह बात जब मेरे संज्ञान में अथवा संस्था तक आयेगी तो हर स्तर पर उस कमजोर व्यक्ति की मदद की जायेगी वह चाहे जिस स्तर की मदद हो .यदि विकलांग भी यहां पर आता है तो जिले से लेकर शासन तक उस की बात को संस्था के माध्यम से उठाकर उसका कार्य किया जायेगा .
   विशिष्ठ अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा बविता तिवारी नें महिला सहायता पर बल दिया .मुख्य अतिथि रहे न्यायमूर्ति  आर पी शुक्ल का संयोजक द्वारा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया.जिला पंचायत प्रतिनिधि  शिवकुमार सिंह का उपस्थित जन समूह के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया सभा की अध्यक्ष वन्दना मिश्रा नें सभी का आभार व्यक्त किया .कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रकाश दूबें द्वारा किया गया .इस अवसर पर अधिवक्ता /जिला अध्यक्ष (ट्रस्ट )विष्णु नारायण तिवारी ,आशीष त्रिपाठी ,प्रणव ओझा,अजय शुक्ला ,गौरव उपाध्याय,राकेश मिश्रा ,अवधेश दूबे ,सुभाष मिश्र,भाष्कर पांड़े ,आचार्य सूर्य भान पांड़े ,मनोज मिश्र ,प्रदीप पांड़े सहित ग्रामीण मौजुद रहे. कार्यक्रम का आयोजन / संयोजक अमर नाथ मिश्र के द्वारा किया गया...

Post A Comment: